देहरादून : आज सोमवार सुबह उत्तराहांड की राजधानी देहरादून के साथ साथ मसूरी, चमोली में जबरदस्त बारिश हुई। कई जगह पर बादल घने छाए हुए हैं। इसके साथ चमोली जनपद में तड़के से बारिश हो रही है। जबकि नई टिहरी, श्रीनगर, कोटद्वार, रुद्रप्रयाग में बादल छाए हैं। यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी में बारिश का मौसम है।
इसके अलावा मौसम ने करवट ली तो पहाड़ों में ठण्ड का मौसम बन गया है। शहर के लोगों को भी गर्मी से राहत मिली। बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल, चंपावत में आज भारी बारिश के आसार हैं। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक, अगले चौबीस घंटे में बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ में तेज हवाओं संग भारी बारिश की संभावना है। 48 घंटों में राज्य के पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं तेज बौछार के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

