बच्ची को पड़ा मिर्गी का दौरा, ट्रैफिक में एंबुलेंस फसी

 मसूरी : बीते दिन शुक्रवार को दोपहर उत्तराखंड के मसूरी में ट्रैफिक जाम में बड़ा हादसा हुआ जिसके चलते पहले ही यहाँ लोग लगने वाले जाम से त्रस्त है आज एक बच्ची की जान भी जाते जाते बची,जहां एक एंबुलेंस के फंसने से चार साल की बीमार बच्ची की जान पर बन आखिर में पौन घंटे बाद जाम से निकालकर एंबुलेंस को हायर सेंटर रवाना किया गया और उसका उपचार कराया गया। बीते दिन पंजाब से मसूरी घूमने आए पर्यटक की चार साल की बच्ची को मिर्गी के दौरा पड़ गया,और बच्ची को लंढौर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया, पर तबीयत बिगड़ने पर 108 एंबुलेंस से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। 11.34 पर एंबुलेंस अस्पताल के लिए रवाना हुई, लेकिन भगत सिंह चौक पर ट्रैफिक जाम में एंबुलेंस फंस गई और तीन किमी का सफर 37 मिनट में तय करना पड़ा। यहां से बच्ची को दून के प्राइवेट अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। स्थानीय लोगों संग पीआरडी जवानों ने पूरी ताकत के साथ एंबुलेंस को निकाला और अस्पताल भेजा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *