बॉलीवुड के बादशाह खान यानी की शाहरुख खान की आने वाली फिल्म ‘पठान’ की रिलीज डेट का पता चल गया है। बॉलीवुड में 30 साल पूरे होने पर अभिनेता ने अपने फैंस को खास तोहफा देते हुए, अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पठान’ की रिलीज डेट का ऐलान किया है। इस फिल्म में शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी नजर आने वाले हैं। अपने लुक का खुलासा करते हुए शाहरुख खान सोशल मीडिया पर मोशन पोस्टर भी पेश किए हैं। इस पोस्टर में गन-फ्लेक्सिंग डेंजरस लुक में नजर आ रहे हैं जो एक खतरनाक मिशन के लिए तैयार है। ‘पठान’ का पोस्टर जारी करते हुए शाहरुख खान लिखते हैं, ’30 साल….आपका प्यार और मुस्कान अनंत है। चलिए अब ‘पठान’ की बात करते हैं। यह फिल्म 25 जनवरी, 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज हो रही है।’
शाहरुख़ की फिल्म “पठान” की रिलीज़ डेट का हुआ ऐलान

