राजग की राष्ट्रपति प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू आज गुरुवार को ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से दिल्ली पहुंची है। जहां पहुँचते ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बैठक की और मुर्मू संभवत: शुक्रवार को नामांकन भी दाखिल कर सकती है। राष्ट्रपति पद के लिए उनका मुकाबला विपक्ष के साझा प्रत्याशी पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा से रहेगा।
आपको बतादें कि भुवनेश्वर से दिल्ली पहुंचने पर एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, अर्जुन राम मेघवाल और डॉ. वीरेंद्र कुमार तथा भाजपा नेता मनोज तिवारी ने मुर्मू का भव्य स्वागत सत्कार किया और पीएम मोदी से मिलने उनके निवास पर गईं। मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। उनके राष्ट्रपति पद के नामांकन को समाज के सभी वर्गों ने पूरे देश में सराहा है। जमीनी समस्याओं और भारत के विकास के लिए उनकी समझ उत्कृष्ट है।’यशवंत सिन्हा 27 जून को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। वहीं सूत्रों के मुताबिक, एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू 24 जून को नामांकन दाखिल कर सकती हैं। राष्ट्रपति पद का चुनाव 18 जुलाई को होगा।
दिल्ली पहुंचीं द्रौपदी मुर्मू,कल भरेंगी नामांकन

