अहमदाबाद: आज पीएम मोदी की माँ का 100वां जन्मदिन है जिसके लिए आज पीएम मां हीराबा के पास गुजरात के गांधीनगर स्थित आवास पर अपनी मां से मिलने पहुंचे हैं और अपनी माँ के पैर छूकर आशीर्वाद लिया और उन्हें बधाई दी .आशीर्वाद लेने के बाद पीएम मोदी ने मां के चरण धोए फिर अपने हाथों से मिठाई खिलाई। इसके बाद पीएम पावागढ़ मंदिर के लिए रवाना हो गए जहां वे मां काली के दर्शन कर पूजा-पाठ करने वाले है। इसके साथ ही वे आज हीराबा के नाम पर गांधीनगर में एक सड़क का नामकरण भी करेंगे। इस सड़क को पूज्य हीराबा मार्ग नाम होगा।
माँ के नाम पर ‘पूज्य हीरा मार्ग’
आज ही इस बात की घोषणा हुई है कि पीएम की माँ के नाम पर सड़क का नाम रखा जाएगा .जिसकी जानकारी गांधीनगर के मेयर हितेश मकवाना ने दी है, रायसन पेट्रोल पंप के निकट स्थित 80 मीटर मार्ग का नाम पूज्य हीराबा मार्ग रखा जाएगा। इसका मकसद उनका नाम आने वाली पीढ़ियों तक बताना है।
आज 18 जून को पीएम के गृहनगर वडनगर में हाटकेश्वर महादेव मंदिर में हीराबा के अच्छे स्वास्थ्य और लंबे जीवन के लिए धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान भजन संध्या, शिव आराधना और सुंदरकांड पाठ होगा। मोदी के परिजनों ने इस दिन अहमदाबाद के जगन्नाथ मंदिर में दोपहर भोज का आयोजन हुआ है।

