सरकार देगी 12वीं पास बालिकाओं को मिलेगा नंदा गौरा योजना का फायदा

देहरादून : उत्तराखंड सरकार अब हर शिक्षा बोर्ड से 12वीं पास बेटियों को नंदा गौरा योजना का लाभ देगी,जबकि 33 हजार से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की बेटियों को भी योजना के लिए लाभ पहुंचाया जाएगा। बेटियों को इंटरमीडिएट पास के बाद की पढ़ाई जारी रखने का प्रमाण देना आवश्यक है। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से इसका प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया है।इसके अलावा प्रदेश में बेटियों के जन्म से लेकर उनके 12वीं तक की पढ़ाई में आर्थिक मदद करने वाली नंदा गौरा योजना में बड़े बदलाव की तैयारी है। योजना के तहत बेटी के जन्म पर सरकार की ओर से 11 हजार रुपये की धनराशि दी जाती है जबकि उत्तराखंड बोर्ड से 12वीं पास बेटियों को 51 हजार रुपये दिए जाते हैं, लेकिन अब उत्तराखंड ही नहीं बल्कि किसी भी बोर्ड से 12वीं पास बेटियों को 51 हजार रुपये की धनराशि दी जाएगी। इसके लिए बेटियों को 12वीं पास करने के बाद आगे की पढ़ाई जारी रखने का कोई प्रमाण देना होगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *