ठग गिरोह से हो जाएं सावधान : आंसू दिखाकर कहीं आपको भी न देदे चकमा

अक्सर आपने ठगी के  मामलें सुने होंगें आज हम आपको उत्तराखंड के रुड़की से एक अजीबोगरीब घटना के बारे में बताते हैं। जहां एक बेटा अपने घरवालों के नाम पर तहजी करता था।दरअसल,अपने पिता की मौत हो चुकी हैं और उनके अंतिमसंस्कार को पैसे चाहिए ऐसा कहकर शहर में एक ऐसा ही ठग गिरोह सक्रिय है। जो लोगों के किसी परिचित को अपना पिता बता रहा है। साथ ही उसकी मौत की सूचना देने के बाद लोगों से मदद के नाम पर रुपये मांग रहा है।इसके अलावा इस गिरोह ने पिछले एक सप्ताह में ठग गिरोह करीब दस से अधिक लोगों को अपना शिकार बनाया है। छोटी मोटी रकम के फेर में लोग पुलिस से शिकायत नहीं कर रहे हैं लेकिन इससे ठगो को प्रोत्साहन मिला है। शहर में ठग गिरोह ने लोगों से ठगी के लिए एक नया तरीका अपनाया है। यह गिरोह अंतिम संस्कार के लिए मदद मांगता है। लोग झांसे में आकर सौ से पांच रुपये दे देते हैं। लेकिन जब उन्हें पता चलता है कि ऐसा कुछ नहीं हुआ है, तब तक बहुत देर हो जाती है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *