कानपुर: बीती 3 जून को पीएम और राष्ट्रपति की मौजूदगी के बावजूद भी कानपुर में भयानक हिंसा हुई और इस बवाल के मामले में पुलिस की तरफ से पत्थरबाजों और उपद्रवियों के पोस्टर जारी किया गया जिसमें पोस्टर चस्पा होने के बाद पत्थरबाज खुद सरेंडर कर रहे हैं। और हिंसा में शामिल एक आरोपी ने सोमवार देर रात खुद को कर्नेलगंज थाने में सरेंडर किया है। इसके अलावा आज मंगलवार को 12 आरोपी और गिरफ्तार हुए हैं। अब तक कुल 50 लोगों को गिरफ्तार हो चुके हैं। एफआईआर दर्ज
सोशल मीडिया के माध्यम से माहौल बिगाड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी। भड़काऊ पोस्ट कर लोगों को उकसाया गया। पुलिस ने पहले ऐसे आठ लोगों के एकाउंट चिह्नित किए थे। वहीं, दो अन्य हैंडल्स पर भी एफआईआर दर्ज की गई है।
दूसरा पोस्टर जल्द आएगा-कानपुर पुलिस का सख्ती में हैं और अब आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी है। अभी तक 40 लोगों के पोस्टर लगाए गए हैं। वहीं, आज पुलिस आरोपियों का दूसरा पोस्टर जारी करेगी। वीडियो के जरिए फोटो हासिल किए थे। इन फोटो के जरिए उन सभी लोगों को पहचानने का काम हुआ है।

