uttarakhand Covid-19 update : 12 नए संक्रमित, 79 सक्रिय मरीज़ 

देहरादून : प्रदेश में छह जिलों में 12 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं जबकि एक मरीज ठीक हुआ है। 79 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। तीसरी लहर में कुल संक्रमितों की संख्या 92846 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शुक्रवार को 1452 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। छह जिलों में 12 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। देहरादून जिले में सात, अल्मोड़ा, हरिद्वार, पौड़ी, ऊधमसिंह नगर और टिहरी जिले में एक-एक संक्रमित मिला है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण से होने वाले मौतें थमीं है। संक्रमितों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या कम हुई है। इससे सक्रिय मामले बढ़ रहे हैं। वर्तमान में 11 जिलों में 79 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। इसमें अधिकतर संक्रमित होम आइसोलेट में हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *