जम्मू कश्मीर : जम्मू कश्मीर में टारगेट किलिंग की घटनाओं के बीच खबर आ रही है कि देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 9 और 10 जून को जम्मू दौरे पर जा रहे है। राष्ट्रपति इस दौरान आईआईएम दीक्षांत समारोह शामिल होने जा रहे हैं। इसके साथ ही वे माता वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए भी पहुँचेंगें ।जानकारी के मुताबिक़, राष्ट्रपति नौ जून को जम्मू पहुंचेंगे और आईआईएम जम्मू के दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे जम्मू में रात्रि विश्राम करेंगे और अगले दिन माता वैष्णो देवी के पवित्र गुफा मंदिर के दर्शन करेंगे। इसके बाद वे 10 जून की दोपहर देश की राजधानी नई दिल्ली की वापसी करेंगें।
9 जून को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जम्मू में,जानिए पूरा शेड्यूल!

