गौरतलब है कि बीते दिन यूपी के सीएम योगी ने सम्राट पृथ्वीराज की स्क्रीनिंग देखी और प्रदेश में फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया है। जिसके बाद अब उत्तराखंड के सीएम ने भी प्रदेश में इस ऐतिहासिक फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फिल्म को टैक्स फ्री करने की घोषणा की। इसके बाद वित्त विभाग ने आदेश जारी कर दिया। आपको बतादें, कि अपर सचिव (वित्त) बीके मठपाल की तरफ से, राज्य के मल्टीप्लेक्स व सिनेमाघरों में सम्राट पृथ्वीराज फिल्म के टिकट पर एसजीएसटी की प्रतिपूर्ति राज्य सरकार करेगी। यह प्रतिपूर्ति शासनादेश जारी होने की तारीख से छह माह तक की अवधि में देय की गई है। एसजीएसटी की धनराशि ग्राहकों से नहीं ली जाएगी। मुख्यमंत्री ने ट्वीटर पर लिखा उत्तराखंड में सम्राट पृथ्वीराज फिल्म टैक्स फ्री होगी। देशप्रेम, साहस एवं पराक्रम से परिपूर्ण सम्राट पृथ्वीराज चौहान जी के जीवन पर आधारित इस फिल्म को अवश्य देखें। पृथ्वीराज फिल्म शुक्रवार को देशभर में रिलीज हो रही है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक ने मुख्यमंत्री की घोषणा का स्वागत किया। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि इतिहास में हिंदू सम्राट के शौर्य, त्याग और गौरव गाथाओं की अनदेखी हुई।
उत्तराखंड में भी टैक्स फ्री हुई फिल्म “सम्राट पृथ्वीराज”

