आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ ही देर बाद औद्योगिक परियानाओं की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में 80 हजार 224 करोड़ रुपये की 1406 औद्योगिक परियोजनाओं की शुरुआत करने जा रहे हैं। इन प्रोजेक्ट के धरातल पर उतरने पर प्रदेश में पांच लाख रोजगार के नए अवसर सृजित होने का दावा किया गया है। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि यूपी अब बदल रहा है। यहां पर हो रहा निवेश यहां की युवा शक्ति को दर्शाता है।
आज इस सम्मेलन मोदी ने कहा कि हम G20 अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेज़ी से आगे बढ़ रहे हैं। आज भारत, Global Retail Index में दूसरे नंबर पर है। भारत, दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा Energy Consumer देश है। पिछले वर्ष वर्ल्ड का 100 से अधिक देशों से, 84 बिलियन डॉलर का रिकॉर्ड FDI आया है। 2021 में 417 बिलियन डॉलर यानि 30 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का merchandise export करके नया रिकॉर्ड तैयार किया गया है।
काशी के लिए दिया न्योता –आज पीएम मोदी ने कहा कि मैं काशी का सांसद हूं इसलिए ये चाहता हूँ कि कभी समय निकालकर मेरी काशी देखकर आइए। काशी बहुत बदल गई है। विश्व की ऐसी नगरी, अपनी पुरातन सामर्थ्य के साथ नए रंग-रूप में सज सकती है, ये उत्तर प्रदेश की ताकत का जीता-जागता प्रमाण है।
क्या बोले रक्षा मंत्री –मौके पर उपस्थित रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि यूपी मुख्यमंत्री योगी पीएम मोदी के विज़न को लेकर चल रहे हैं और प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है। आज ईज आफ डूईंग में प्रदेश दूसरे स्थान पर आ गया है। प्रधानमंत्री ने दुनिया भर में देश का सम्मान बढ़ाया है। रक्षामंत्री ने कहा कि यूपी अब बड़ी उड़ान भरने की ओर है।
कार्यक्रम में कौन कौन उद्योगपति मौजूद –राजधानी में आयोजित आज इस कार्यक्रम में अदाणी समूह के अध्यक्ष और एमडी गौतम अदाणी, आदित्य बिड़ला समूह के अध्यक्ष कुमार मंगलम बिड़ला, आईटीसी लिमिटेड के अध्यक्ष और एमडी संजीव पुरी, हीरानंदानी ग्रुप के एमडी निरंजन हीरानंदानी, जिंदल ग्रुप के चेयरमैन और एमडी सज्जन जिंदल, लुलु ग्रुप के एमडी यूसुफ अली व वीपी एयर लिक्विड के मैथ्यू आइरीज सहित तमाम उद्योगपति शामिल हुए हैं।

