चम्पावत : आपको बतादें कि आज उत्तराखंड के चंपावत में उपचुनाव के लिए मतदान हो चुका है जिसमें दोपहर तीन बजे तक 51.05 प्रतिशत मतदान हुआ था। उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत चार प्रत्याशी मैदान में बाजी मारने के लिए उतरे है। विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री धामी को खटीमा से हार का मुंह देखना पड़ा था, ऐसे में क्षेत्र के पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी ने यह सीट उनके लिए खाली की थी। आज मुख्यमंत्री की जीत के लिए पूर्व राज्य मंत्री एवं वक्फ बोर्ड सदस्य शादाब शम्स ने कलियर पहुंचकर दरगाह साबिर पाक में फूल और चादर चढ़ाई है और बीते दिन कलियर पहुंचे शादाब शम्स ने अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अजहर प्रधान के साथ दरगाह साबिर पाक में चादर और फूल चढ़ाए और सीएम धामी की जीत के लिए दुआ भी मांगी है।
क्या बोले सीएम धामी? –आज सीएम धामी ने उपचुनावों के मतदान के बाद कहा कि ये एतिहासिक और धार्मिक नगरी चंपावत चुनाव है। मां पूर्णागिरि धाम, गोल्ज्यू दरबार, हिंगलादेवी, देवीधुरा धाम, श्यामलाताल, गोरखनाथ दरबार सहित तमाम धर्मस्थल अध्यात्म की बुलंदियों के साथ पर्यटन मानचित्र पर चमकेंगे। वहीं आधारभूत ढांचे और बुनियादी सुविधाओं को गति देकर चंपावत के लोगों की विकास की आकांक्षा को रफ्तार दी जाएगी।

