आम आदमी पार्टी का कौन बड़ा चेहरा होने जा रहा भाजपा में शामिल?,चर्चाए गरम 

देहरादून : आज सोमवार उत्तराखंड राजनीतिक गलियारों से बड़ी खबर मिल रही है जिसपर अभी मोहर तो नहीं लगी है लेकिन सुनकर चर्चाए गरम हो गयीं है जिसके चलते उत्‍तराखंड में आम आदमी पार्टी का मुख्यमंत्री का चेहरा रहे कर्नल अजय कोठियाल भाजपा में शामिल हो सकते हैं,ऐसी बात सामने आई है। भाजपा सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़,कर्नल कोठियाल एक-दो दिन में भाजपा जॉइन कर सकते हैं। 

सभी जानते है कि विस चुनाव में कोठियाल ने गंगोत्री विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। जिसके बाद आम आदमी पार्टी से त्यागपत्र दे दिया था। आप संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अपना त्यागपत्र भेजा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *