सीढ़ियों से गिर घायल हुए सिंगर जुबिन नौटियाल 

सिंगर जुबिन नौटियाल की दुखद खबर आ रही है और उनके फैंस भी ख़ासा दुखी है और उनके जल्द ठीक होने की मनोकामना कर रहे हैं। फेमस बॉलीवुड गायक जुबिन नौटियाल एक दुघर्टना का शिकार हो गए है और घर में ही वह सीढ़ियों से गिर गए, जिस कारण उन्हें काफी चोट आई हैं। डॉक्टर ने ऑपरेशन की बात कही है।

सिंगर जुबिन नौटियाल के चोटिल होने की खबर मिली है, सीएम धामी ने उनका हालचाल लिया है और जल्द ठीक होने की कामना की है। और कहा है कि ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। जुबिन के चोटिल होने की खबर से उनके फैंस भी दुखी हैं। लगातार सोशल मीडिया पर उनके फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। 

सिंगर की कोहनी टूट गई है। पसलियों और सिर पर भी गंभीर चोट आई है। जुबिन को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *