हेल्थ एवं वेलनेस सेंटरों में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी की तैनाती प्रक्रिया में देर करने के लिए प्रदेश के चार जिलों के सीएमओ को सचिव स्वास्थ्य ने कारण बताओे नोटिस भेजा गया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत प्रदेश में 1800 हेल्थ वेलनेस सेंटर स्थापित किए जाएंगे।
आपको बतादें की इन सभी केंद्रों पर सीएचओ की नियुक्ति की जानी है लेकिन हेमवती नंदन बहुगुणा चिकित्सा विश्वविद्यालय के माध्यम से सीएचओ के 664 पदों पर भर्ती प्रक्रिया हुई और बीती 20 नवंबर को लिखित परीक्षा भी हुई देहरादून, उत्तरकाशी, पौड़ी व रुद्रप्रयाग जिले में अभी तक सीएचओ की नियुक्ति के लिए काउंसिल की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई।

