बंगाल में फिर बवाल शुरू,भाजपा कार्यकर्ता और पुलिस के बीच झड़प

 भाजपा ने एक बार फिर पश्चिम बंगाल की मुखिया ममता बनर्जी को घेरने की तैयारी शुरू कर दी  जिसके चलते भाजपा नेताओं ने ममता बनर्जी के खिलाफ मोर्चा खोला है,प्रदेश भाजपा अपने दिग्गज नेताओं के नेतृत्व में नबान्न अभियान किया है। जिसमें सभी कार्यकर्ता राज्य सचिवालय नबान्न की तरफ से मार्च निकाल रहे हैं। इस बीच ताजा जानकारी निकलकर आई है कि रानीगंज रेलवे स्टेशन के बाहर भाजपा कार्यकर्ता और पुलिस के बीच झड़प हो गई है। इसके बाद पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। बता दें कि पुलिस की तरफ से इस अभियान के लिए भाजपा को अनुमति नहीं मिली थी। 


  भाजपा के नबान्न मार्च में शामिल होने के लिए सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता ट्रेनों के माध्यम से कोलकाता की ओर प्रस्थान कर रहे हैं।पुलिस ने रेलवे स्टेशनों तक बैरिकेड्स किए हैं। वहीं भाजपा नेता अभिजीत दत्ता ने कहा कि हमारे 20 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने दुर्गापुर रेलवे स्टेशन के पास रोक दिया है। मैं दूसरे रास्तों से यहां पहुंचा हूं। इसके अलावा भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धौलपुर रेलवे स्टेशन पर लड़ाई  झगड़ा भी  हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *