सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में से 11 सीटों के नतीजे आ चुके हैं। जिसमें एक बार फिर एनडीए बनाम इंडी गठबंधन की लड़ाई देखने को मिली, लेकिन इस बार इंडी गठबंधन एनडीए को झटका दे गया है। भाजपा को उपचुनाव में सिर्फ दो सीटों पर ही जीत से ख़ुशी मिली है। बिहार की रुपौली सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है। पश्चिम बंगाल की मानिकताला विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस को जीत हुई है और टीएमसी प्रत्याशी सुप्ति पांडे को 62312 वोटों से जीत मिली है। निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के कल्या चौबे को बड़े अंतर से हार दी है।
डीएमके प्रत्याशी को 67,757 वोट हासिल हुए। उधर एनडीए समर्थित पट्टाली मक्कल काची पार्टी के प्रत्याशी को 56,296 वोट मिले। इस तरह से देशभर में 13 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में इंडी गठबंधन को नौ सीटों पर जीत मिली है। कांग्रेस प्रत्याशी लखपत सिंह बुटोला ने कहा, ‘बदरीनाथ की जनता का मैं बहुत धन्यवाद देना चाहता हूं… तमाम लोग जिन्होंने प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से न्याय की इस लड़ाई में मेरा साथ दिया है, उन्हें इसका श्रेय जाता है।’ हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर सीट और मध्य प्रदेश की अमरगढ़ सीट पर ही भाजपा को जीत मिली है। वहीं बिहार की रुपौली सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है। उत्तराखंड की बदरीनाथ सीट पर कांग्रेस के लखपत बुटोला ने जीत दर्ज की हैं। वहीं मंगलौर सीट पर भी कांग्रेस के काजी मोहम्मद निजामुद्दीन आगे हैं। हालांकि मंगलौर सीट पर कड़ा मुकाबला है और भाजपा उम्मीदवार करतार सिंह भड़ाना भी कांग्रेस उम्मीदवार से ज्यादा पीछे नहीं हैं।

