यूपी सीएम आज तीन दिवसीय दौरे पर, आज गुरु की प्रतिमा का करेंगे अनावरण

देहरादून : आज उत्तराखंड तीन दिवसीय दौरे पर यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे हैं। आज वह यमकेश्वर पहुंचे। जहां अपने परिजनों संग समय बिताया। इस दौरान वह अपने गुरु महंत अवैद्यनाथ की प्रतिमा का अनावरण करने वाले है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल होने पहुँच रहे हैं। 
आपको बतादें कि स्वास्थ्य एवं शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत के मुताबिक, सीएम योगी आदित्यनाथ तीन मई को उत्तराखंड आएंगे। वह चार मई को यमकेश्वर स्थित भिक्याणी राजकीय डिग्री कॉलेज में अपने गुरुजी की प्रतिमा का अनावरण करेंगें । यह कॉलेज सीएम योगी जी के गुरुजी के नाम पर है। डॉ.रावत के मुताबिक, प्रतिमा अनावरण का भव्य कार्यक्रम होगा, जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहेंगे। सीएम योगी का उत्तराखंड प्रवास का फाइनल कार्यक्रम बाद में जारी होगा। वह पांच मई तक प्रवास रह सकते हैं। तीन मई को वह योगी हरिद्वार में होंगे। इस दौरान वह हरिद्वार में बने उत्तरप्रदेश सरकार के होटल का उद्घाटन भी कर सकते हैं।12 फरवरी को कोटद्वार प्रचार के लिए आए थे। इस दौरान उनकी अपनी बहन और भाई से मुलाकात हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *