बीते दिन गुरूवार को 10 मार्च विस चुनावों के नतीजों ने भाजपा को अधिकतर राज्यों में जबरदस्त जीत दिलाई। वहीँ कुछ राज्यों में भाजपा जीती तो लेकिन आंकड़ों के अनुसार बहुत भारी मतों पर नहीं बैठ पाई है। इसी कड़ी में उत्तराखंड में भाजपा को वर्ष2017 में 46.5 प्रतिशत वोट मिले थे, जो इस बार घटकर 44.3 प्रतिशत रह गए। सीटें भी 60 में से 57 जीती थीं, इस बार वह 47 पर जीत मिली है। कांग्रेस को बाकी चार राज्यों में जरूर कांग्रेस के वोट घटे, लेकिन उत्तराखंड में वृद्धि हुई। 37.91 प्रतिशत वोटों का असर सीटों पर हुआ, 2017 में 11 सीटें जीती थीं, इस बार 19 जीतीं।
यूपी में कांग्रेस –
यूपी में राज्य में कांग्रेस का वोट 2017 में 6.25 प्रतिशत था, इस बार यह घटकर 2.35 प्रतिशत रह गया है।

