सरकार ने कोविड कर्फ्यू के लिए जारी की गई गाइडलाइन्स में फिर परिवर्तन कर दिया है। आज जारी नए आदेशों के अनुसार 9, 11 व 14 जून को सुबह 8 से शाम 5 बजे तक समस्त बाजार खोलने की छूट दी गयी है। हालांकि मॉल, सिनेमा हॉल, जिम, स्टेडियम, स्विमिंग पूल, मनोरंजन पार्क आदि पहले की तरह बंद रहेंगे।


