अतहर बने आज़ाद समाज पार्टी के मीडिया प्रभारी

आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह के आदेश पर प्रदेश उपाध्यक्ष एहतेशाम हाशमी द्वारा अतहर अंसारी को प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया।

इस अवसर पर नवनियुक्त अतहर अंसारी ने कहा की आगामी विधानसभा चुनावों के लिए आजाद समाज पार्टी पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा की वो सभी जिलों में जाकर पार्टी और संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे। विदित हो कि अतहर अंसारी लम्बे वक्त से भीम आर्मी में कार्य कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *