राज्य में ब्लैक फ़ंगस का क़हर बढ़ता जा रहा है। अभी तक ऋषिकेश स्थित एम्स में म्यूकर माइकोसिस (ब्लैक फंगस) Black Fungus के कुल 42 मरीज भर्ती हो चुके हैं। जिसमें से उपचार के दौरान एक महिला समेत कुल 2 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।
जबकि ऋषिकेश निवासी एक 81 वर्षीय महिला को उपचार के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है। एम्स में अब तक आए कुल 42 मरीजों में से 39 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। जिनमें से 21 लोगों की सर्जरी होनी बाकी है। अस्पताल में भर्ती मरीजों में 21 उत्तराखंड के व शेष 21 उत्तर प्रदेश के निवासी हैं।
विदित है कि ब्लैक फ़ंगस का असर कोरोना मरीज़ों पर हो रहा है। इससे मरीज़ों की आँख, नाक, मुँह आदि अंगो पर दुष्प्रभाव का ख़तरा होता है। कोरोना मरीज़ों में इलाज के दौरान शुगर लेवल अत्यधिक बढ़ जाने पर ब्लैक फ़ंगस उनको अपनी गिरफ़्त में ले लेती है। राज्य में Black Fungus अचानक से बढ़ते मामलों ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है।

