केदारनाथ यात्रा मार्ग पर गौरीकुंड के समीप एक बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस, एनडीआरएफ एसडीआरएफ एवं डीडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया। बतादें कि जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने कहा है कि प्राथमिक सूचना के मुताबिक़, वाहन में 14 लोग सवार थे जिसमें से 13 को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचा दिया गया है। जबकि एक की तलाश हो रही है। सभी लोगों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है जहां पर उनका इलाज किया जा रहा है।
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त, 13 घायलों को निकाला, एक लापता

