बीते दिन मंगलवार रात वरुणावत पर्वत से रूक-रूककर बोल्डर गिरते रहे। जिससे घबरा कर गोफियारा क्षेत्र में कई परिवार अपने घरों से बाहर निकल आए। लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। कुछ परिवारों ने अपने रिश्तेदार और परिचितों के घर शरण ली है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल का कहना है कि गोफियारा क्षेत्र के कुछ लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जाना है।
जिला मुख्यालय में बीते दिन मंगलवार दिन में जहां चटक धूप निकली है। शाम होते ही अचानक मौसम बदला और बारिश शुरू हो गई। देर शाम तीन से चार घंटे की मूसलाधार बारिश से शहर के गोफियारा से लेकर पल्ला ज्ञानसू तक कई गाड-गदेरे उफान पर आ गए। दबे वाहनों को लोगों ने जेसीबी बुलाकर निकाला।
वारणाव्रत पर्वत से गिर रहा मलबा,लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुँचाया गया
उत्तरकाशी में वरुणावत पर्वत से गिर रहे बोल्डर ने लोगों में दहशत पैदा की है। आज बुधवार को 15वीं वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के कमांडेंट सुदेश कुमार दराल के दिशा निर्देश अनुसार इंस्पेक्टर राहुल कुमार अपनी टीम के साथ वर्णावत पर्वत की करंट लोकेशन पर पहुंची हुई है।

