कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ दरिंदगी से दुष्कर्म और फिर उसकी निर्मम हत्या के बाद हर जगह राज्यों में चिकित्सकों में आक्रोश है। वहीँ संगठन ‘नबन्ना अभियान’ मार्च निकाल रहे हैं। इस प्रदर्शन को लेकर कोलकाता में भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। ‘नवान्न अभियान’ मार्च के तहत हावड़ा ब्रिज पर विरोध प्रदर्शन जारी है। पुलिस ने उन्हें तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले दागे। वहीं, पुलिस ने हावड़ा ब्रिज से प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। पुलिसकर्मियों के साथ भिड़ गए और बैरिकेड तोड़ दिए। इस पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े।
छात्र संगठनों पर लाठी चार्ज, छोड़े आंसू गैस के गोले

