तेलंगाना में मशहूर तेलुगु अभिनेता नागार्जुन पर हैदराबाद आपदा प्रबंधन एवं संपत्ति संरक्षण एजेंसी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नागार्जुन के कन्वेंशन हॉल पर बुल्डोजर चलाया है। हाइड्रा और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कन्वेंशन हॉल को जमींदोज कर दिया। यह हॉल रंगारेड्डी जिले के शिल्परामम के पास था। आपको बतादें कि यह भूमि एफटीएल जोन के अंतर्गत है। हाइड्रा ने आज सुबह ही हॉल को गिराने का काम शुरू किया था। माधापुर डीसीपी ने बताया कि हॉल पर कार्रवाई के काम में कोई बाधा न आए, यह सुनिश्चित करने के लिए पुलिस बल को मौके पर तैनात किया गया था।ये एन कंवेंशन हॉल को 10 एकड़ जमीन पर बना है और हॉल वर्षों से जांच के दायरे में है। हॉल को माधापुर क्षेत्र में थम्मिडिकुंटा झील के फुल टैंक लेवल क्षेत्र और बफर जोन के भीतर अवैध निर्माण के आरोपों के बाद ही गिराया गया। कंवेंशन हॉल को एफटीएल क्षेत्र के लगभग 1.12 एकड़ और बफर के भीतर अतिरिक्त 2 एकड़ जमीन पर बनाया गया है।
जाने-माने अभिनेता के कन्वेंशन हॉल पर चला बुलडोजर,बड़ी कार्रवाई

