टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जीतकर भारतीय टीम बारबाडोस से दिल्ली पहुंची है। जहां मौसम खराब होने की वजह से बीसीसीआई ने भारतीय खिलाड़ियों की वापसी के लिए स्पेशल फ्लाइट का इंतजाम हुआ था जिसमें प्लेयर्स के साथ मीडिया कर्मी भी थे।
पीएम मोदी से हुई मुलाक़ात –
पीएम मोदी ने टीम इंडिया के साथ खास मुलाकात की फोटो साझा हुई है। उन्होंने इसके साथ कैप्शन लिखा, “हमारे चैंपियंस के साथ एक बेहतरीन मुलाकात! 7, लोक कल्याण मार्ग में विश्व कप विजेता टीम की मेजबानी की और टूर्नामेंट के दौरान उनके अनुभवों पर एक यादगार बातचीत की।” बीसीसीआई सचिव जय शाह और अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘नमो 1’ जर्सी भेंट की। विजय परेड के लिए मरीन ड्राइव से वानखेड़े स्टेडियम तक रवाना होगी, वह मरीन ड्राइव पहुंच चुकी है।

