ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर में एक स्कूल बस ने बीते दिन मंगलवार को छह महिलाओं को बुरी तरह टक्कर मारकर खुचालदिया। घटना का अब सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि स्कूल बस ने सड़क किनारे खड़ी महिलाओं को कुचल डाला।इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि छह महिलाओं को गंभीर हालत में है जिसके इलाज जिला अस्पताल में जारी है।
जहां तीन महिलाओं को हायर सेंटर रेफर किया गया। हादसे के बाद प्रशासन मौके पर पहुंचा और पूरे घटना की जानकारी ली। इससे पिपलिया नंबर एक पोस्ट प्रेमनगर थाना गदरपुर निवासी मीनू (50) पत्नी स्वर्गीय बबलू मिस्त्री, तानिया पुत्री आनंद, पारुल पत्नी रमेश, कविता पत्नी संजय, विसाखा पत्नी विशाल और रोमंद गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मीनू को मृत घोषित कर दिया। तीन महिलाओं की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हल्द्वानी के डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया। चालक को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

