नई दिल्ली : दिल्ली शराब घोटाले से संबंधित मामले में जांच एजेंसी को बीते दिन मंगलवार को अरविंद केजरीवाल को बुधवार को संबंधित ट्रायल कोर्ट में पेश करने की अनुमति मिली है। आज बुधवार को सीएम केजरीवाल को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया है जहाँआप नेता रीना गुप्ता ने कहा कि कोर्ट ने अभी तक कोई आदेश नहीं दिया है। जज दोपहर साढ़े चार बजे आदेश सुनाएंगे। सीबीआई कोशिश कर रही है लेकिन अभी तक कोई केस नहीं है।
पत्नी सुनीता केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट साझा किया है जिसमें उन्होंने लिखा है कि 20 जून को अरविंद केजरीवाल को बेल मिली। तुरंत प्रवर्तन निदेशालय ने स्टे लगवा लिया। अगले ही दिन सीबीआई ने आरोपी बना दिया और आज गिरफ्तार कर लिया। पूरा तंत्र इस कोशिश में है कि बंदा जेल से बाहर ना आ जाये। ये क़ानून नहीं है। ये तानाशाही है, इमरजेंसी है।

