खटीमा के सैजना गांव में आज सोमवार सुबह खेत में बिजली गिरने से धान की रोपाई कर रहे भाई-बहन की मौत हुई है। घटना से इलाके में हड़कंप है। सैजना निवासी सुमित राणा (19) और उसकी बहन सुहावनी राणा (24) सुबह करीब 10:00 बजे अपने खेत में धान की रोपाई लगा रहे थे। साथ में उनकी माता संक्रांति देवी और बड़ा भाई गोविंद सिंह भी रोपाई लगा रहे थे। तभी अचानक बिजली गिरने से सुमित और सुहावनी की मौत हो गई। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए खटीमा उप जिला अस्पताल लाया गया। कृषि मंडी समिति से मुआवजा दिया जाएगा।
बिजली गिरने से हुईं दो मौत, परिवार में मचा कोहराम

