देहरादून : सचिवालय में आगामी मानसून से पूर्व आपदा प्रबंधन व अन्य कार्यों की समीक्षा बैठक के चलते अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने और आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी कार्य निश्चित समयावधि के दौरान पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। आपदा के दृष्टिगत अल्मोड़ा जिला बेहद संवेदनशील है, ऐसे में वहां पर मानसून सीजन के दौरान विशेष रूप से एसडीआरएफ टीम की तैनाती होगी। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पहाड़ी राज्य होने के कारण मानसून सीजन हमारे लिए एक बड़ी चुनौती है।अतिवृष्टि और आपदा से निपटने के लिए तय समय के अंदर ही सभी तैयारियां होंगी। पिछले वर्ष जिन स्थानों पर अधिक आपदा आई थी, उन स्थानों को चिन्हित किया जाए और वहां पर आपदा से निपटने के लिए विशेष इंतजाम किए जाएंगे। आगामी 15 जून से पूर्व नालियों, सिंचाई गूलों और नहरों की सफाई होनी शुरू हो। कहीं जलभराव से संबंधित कार्य किए जाने हैं तो उन्हें भी तय समय पर पूरा किया जाए। जिलाधिकारी सुनिश्चित करें कि आपदा मद के अंतर्गत होने वाले कार्यों के लिए जल्द से जल्द धनराशि अवमुक्त की जाए। स्वास्थ्य विभाग को समय-समय पर दवाइयों के छिड़काव और मानकों का पालन करवाने के निर्देश दिए।
सीएम धामी ने की समीक्षा बैठक, बोले-मानसून में आपदा प्रबंधन में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

