नई दिल्ली: अनुराग ठाकुर ने आज जानकारी देते हुए बताया कि कैबिनेट ने एथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल कार्यक्रम के चलते सार्वजनिक क्षेत्र की तेल मार्केटिंग कंपनियों द्वारा एथेनॉल की खरीद के लिए तंत्र को इजाज़त दी है। इसके साथ ही कैबिनेट ने शर्करा सत्र 2020-21 के लिए अलग-अलग कच्चे माल से बनने वाले एथेनॉल की कीमतों को बढ़ाने मांग को भी हरी झंडी दी है।
आपको बतादें की आज सी हैवी शीरे से तैयार होने वाले एथेनॉल की कीमत 45.69 से बढ़ाकर 46.66 रुपये प्रति लीटर और बी हैवी से बनने वाले एथेनॉल की कीमत 57.61 से बढ़ाकर 59.08 रुपये प्रति लीटर की गई है। इतना ही नहीं चीनी/चीनी सिरप से बनने वाले एथेनॉल की कीमत 62.65 रुपये से बढ़ाकर 63.45 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है।
आपको बतादें क़ केंद्रीय कैबिनेट ने जूट पैकेजिंग मैटेरियल अधिनियम, 1987 के तहत जूट वर्ष 2021-22 के लिए जूट पैकेजिंग सामग्रियों के लिए आरक्षण मानकों को अनुमति भी प्रदान कर दी। केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने बताया कि यह अनुमति मिलने के बाद 100 फीसदी अनाज और 20 फीसदी चीनी की पैकिंग जूट के थैलों में ही की जाएगी।
एथेनॉल खरीद तंत्र को मिली मंजूरी,थैलों में होगी पैकिंग

