नई दिल्ली : गौरतलब है कि लम्बे समय से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी समन पर समन भेज रही है और और शराब घोटाला मामले में पूछताछ के लिए वो पेश होने से इंकार करते आ रहे हैं। अब सीएम केजरीवाल ने प्रवर्तन निदेशालय से 12 मार्च के बाद नई तारीख मांगी है। साथ ही उन्होंने कहा है कि वह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश होंगे। आज आठवें समन पर भी केजरीवाल पेश नहीं होंगे। मैं आपके सवालों के जवाब देने के लिए तैयार हूं। अरविंद केजरीवाल ने ईडी से 12 मार्च के बाद नई तारीख मांगी है। आम आदमी पार्टी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ईडी की जांच में शामिल होंगे।
ED के सामने पेश होंगे केजरीवाल, रखी ये शर्त

