उत्तराखंड-हिमाचल के पहाड़ों में सात गुना बढ़ीं आग की घटनाएं

देहरादून : ठण्ड से हिमाचल की वादियां बर्फ से ढकी हुई थी लेकिन अब हसीन वादियों से बर्फ गायब हुई है। वहां इन दिनों आग की लपटें और धुंआ दिख रहा है। यही हाल उत्तराखंड के पहाड़ों का भी है। पिछले तीन महीनों से हिमाचल में इस बार न ही तो बारिश हुई है और न ही बर्फबारी देखने को मिली है। जंगलों में नमी नहीं हैं लेकिन इस बार प्रदेश में वनाग्नि की घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है।प्रदेश के सभी जिलों में आग की घटनाए हुईं है। तीन सप्ताह में किन्नौर, मनाली, कुल्लू, चंबा और शिमला जिला में आग की बड़ी घटनाओं में हजारों हैक्टेयर वन भूमि को नुकसान हुआ है। रिहायशी मकान भी आग की चपेट में आए हैं।हिमाचल में 16 अक्टूबर 2023 से 16 जनवरी 2024 तक वनाग्नि की 2050 घटनाएं रिकॉर्ड की गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *