देहरादून : पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू, मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी और विधानसभा अध्यक्ष केपी राणा आज (मंगलवार) को सुबह हरीश रावत से मिलने उत्तराखंड आए।
सभी बड़े नेता आज सुबह हरीश रावत के साथ ही केदारनाथ धाम गए। वहां पूजा-अर्चना के बाद दोपहर बाद वे वापस देहरादून पहुँचेंगें। आज केदारनाथ से लौटकर ही वो प्रेसवार्ता का भी आयोजन करेंगे।गौरतलब है कि अभी कुछ ही समय पहले उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को पार्टी हाईकमान ने राष्ट्रीय महासचिव और पंजाब कांग्रेस प्रभारी के पद से मुक्त हुए थे। कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) के सदस्य बने रहेंगे। हरीश रावत ने पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर इस संबंध में अनुरोध किया था। हरीश रावत का कहना था कि राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी पर अब वो पूरी तरह लग सकेंगे।
केदारनाथ दर्शन के लिए नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि ‘कार्तव्य पथ’ से बड़ा कोई ‘धर्म पथ’ नहीं। ‘धर्म’ गरीबों का पेट भर रहा है, खुशियां फैला रहा है। यह महादेव का संदेश है। इसलिए मैं यहां आशीर्वाद लेने आया हूं। यही कामना है कि महादेव के आशीर्वाद से मैं अपने कल्याण को पंजाब के कल्याण के साथ मिला सकूं, जिससे पंजाब को जीत हांसिल हों । पूर्व पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत ने कहा कि देखा मैंने कहा था कि पंजाब में अब सब ठीक है। सब कुछ सुचारू रूप से चल रहा है।

