भाजपा नेता की बेटी पर युवक ने फेंका तेजाब, पढ़े पूरा मामला !

देहरादून : जौलीग्रांट क्षेत्र में एक पूर्व ग्राम प्रधान और भाजपा नेता की बेटी पर केरल के एक युवक ने तेज़ाब फेक दिया है। युवती के साथ युवक ने अभद्रता भी । युवती बाल-बाल बच गई। युवक ने युवती के परिजनों को जान से मारने की धमकी भी दी। युवती की तहरीर पर आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया है। युवक दिल्ली से कार लेकर जौलीग्रांट पहुंचा था।कि तभी युवती जौलीग्रांट में ड्यूटी पर जा रही थी तो आरोपी युवक ने हाथ खिंचा और तेजाब फेंका। युवती अपने स्थान से हटकर अपने आप को बचाने में सफल रही।आसपास लोगों के इकट्ठा होने पर आरोपी भाग खड़ा हुआ। पुलिस और स्थानीय युवकों की टीम क्षेत्र में आरोपी की तलाश में लगी और काफी मशक्कत के बाद पुलिस टीम को युवक को गिरफ्तार करने में सफलता मिली।युवती ने बताया है कि बंगलुरू में पढ़ाई के दौरान रियास पीपी पुत्र मौहम्मद, निवासी-पल्लीप्परामबा, कुनयील किजुहूपरामबा, केरल उससे फेसबुक व इंस्टाग्राम से मिला था।  युवती को फेसबुक व इंस्टाग्राम में फॉलो किया और जून 2023 में जब युवती देहरादून आ गई तो आरोपी उससे फोन पर संपर्क में रहा और युवती को फोटो के माध्यम से धमका रहा था। और युवती से कहा कि यदि उससे बात करना अगर युवती ने बंद कर दिया तो वो जान से मार देगा। चौकी इंचार्ज जौलीग्रांट सुमित चौधरी ने कहा युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। फिलहाल आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *