नई दिल्ली : संसद के शीतकालीन सत्र में आज हंगामे की स्थिति बनी हुई है। दरअसल संसद की सुरक्षा में चूक और विपक्षी सांसदों को निलंबित करने के मुद्दे पर आज सोमवार को लोकसभा और राज्यसभा में खूब गर्म महुअल बना रहा। वहीं संसद में घुसपैठ की घटना के बाद सुरक्षा के कड़े इंतजाम हुए हैं, पूरे संसद परिसर में सुरक्षाकर्मी गश्त करते दिख रहे हैं।वाहनों की जांच भी बढ़ाई गई है। विपक्ष के हंगामे के चलते राज्यसभा की कार्यवाही भी दोपहर 2 बजे तक स्थगित की गई है। हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित हुई थी करवाई जब शुरू हुई तो नारेबाजी शुरू कर दी गई। जिसके बाद करवाई अब 2 बजे तक को स्थगित हुई है।
लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित

