गौरतलब है कि चारधाम यात्रा में कपाट बंद हो चुके हैं अब शीतकाल में बदरीनाथ धाम में सुरक्षा की दृष्टि से आईटीबीपी की तैनाती की गई है। अभी तक यहां पर पुलिस व पीएससी के जवान तैनात किए जाते थे अब यहां रहते थे। अब आईटीबीपी की प्लाटून को भी यहां तैनात कर दिया गया है।पीएसी को हटाकर आईटीबीपी की 23 बटालियन की प्लाटून को धाम की सुरक्षा के लिए तैनात कर दिया गया है। यहां पर आईटीबीपी के 30 जवान दिर रात मंदिर की सुरक्षा में तैनात हैं।
पीएसी को हटाकर आईटीबीपी की प्लाटून को धाम में किया गया तैनात

