तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव को अस्पताल में अचानक भर्ती कराया गया है। क्यूंकि वो गुरूवार की बीती रात एर्रावल्ली स्थित अपने फार्महाउस में गिर गए थे वो पैर फिसलने की वजह से गिरे हैं। इसके बाद उन्हें करीब दो बजे हैदराबाद के एक अस्पताल में भर्ती किया गया साथ ही डॉक्टर्स का मानना है कि के.चंद्रशेखर राव को गिरने के बाद कूल्हे में फ्रैक्चर हुआ है। उन्हें हैदराबाद के यशोदा अस्पताल ले जाया गया। पूर्व मुख्यमंत्री पिछले तीन दिनों से अपने घर पर लोगों से मुलाक़ात कर रहे थे। तेलंगाना बीआरएस एमएलसी के कविता ने ट्वीट करके ये जानकारी साझा की है। बीआरएस सुप्रीमो को मामूली चोट लगी है और फिलहाल वह अस्पताल में विशेषज्ञों द्वारा देखे जा रहे हैं। लोगों के समर्थन और शुभकामनाओं से पिताजी जल्द ही बिल्कुल ठीक हो जाएंगे।
पूर्व सीएम का फिसला पैर, कूल्हे की हड्डी टूटी-अस्पताल में भर्ती

