दल बदल की राजनीति पर फूटा हरीश रावत का गुस्सा ! कहा पहले सार्वजानिक रूप से माफ़ी मांगे बाग़ी फिर होगी एंट्री

देहरादून : उत्तराखंड की राजनीति में चल रहे उठापटक के बीच पूर्व सीएम हरीश रावत का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने कहा की जो लोग पैसों लालच में पार्टी से बगावत करके दूसरी पार्टी में गए थे और अब वो फिर से कांग्रेस में आना चाहते है तो उन्हें पहले सार्वजानिक रूप से माफ़ी मांगनी चाहिए ,पछतावा और उसके बाद पार्टी में आने के लिए सोचना चाहिए। हरीश रावत ने यह बयान कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए यशपाल आर्य और अब फिर से पाला बदलकर कांग्रेस में आने बाद दिया है। हरीश रावत ने यह भी कहा कि यशपाल आर्य के कांग्रेस में आने के बाद अन्य बागियों के लिए भी कांग्रेस में वापस आने का रास्ता खुल गया है। हरीश रावत ने कड़े शब्दों में कहा है कि ऐसे लोग महापापी हैं, जो पैसों की लालच में आकर पार्टी से बगावत करते हैं और बाद में फायदा देख फिर से पार्टी में वापस आजाते है।

बता दें, हाल में ही यशपाल आर्य और उनके बेटे संजीव आर्य ने भाजपा छोड़ कांग्रेस पार्टी में वापसी की है। ऐसे में कई और नेता भी पार्टी में वापस आना छह रहे है , लेकिन हरीश रावत का कहना है कि उन्हें पहले अपनी इस करनी के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। गौरतलब है कि, उत्तराखंड में 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव को लेकर अभी से ही नेताओं का दलबदल अभियान शुरू हो गया है। यशपाल आर्य और संजीव आर्य के पार्टी में आने के बाद से हरीश रावत खासे नाराज़ है। पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि जिन नेताओं और उनके समर्थकों ने पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थामा था , और फिर कांग्रेस की सरकार गिर गई, उन्हें इतनी आसानी से माफी नहीं मिल सकती , हरीश रावत का कहना है कि ऐसे नेताओं को मानना होगा कि उन्होंने पाप किया है, और अब उन्हें अपने इस कृत्य का पछतावा है।