प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज महाराष्ट्र में 86 लाख से अधिक किसानों को लाभ देने वाले हैं इसलिए आज पीएम 7,500 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाएं शुरू करने महाराष्ट्र पहुंचे हैं। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि मोदी शिरडी में प्रसिद्ध श्री साईबाबा मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे और नए बने दर्शन कतार परिसर का उद्घाटन भी करेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी आज ही गोवा के फतोर्दा में 37वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन करने वाले हैं। 26 अक्तूबर से नौ नवंबर तक चलने वाले इस खेल मेले में लगभग 10,000 एथलीट भी हिस्सा ले रहे हैं।
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने जानकारी दी है कि ने कहा कि फतोर्दा के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 5 घंटे तक चलने वाले भव्य उद्घाटन समारोह में सुखविंदर सिंह और हेमा सरदेसाई सहित प्रसिद्ध कलाकार प्रदर्शन करेंगे।’ 28 टीमों के एथलीट परेड में हिस्सा लेंगे।

