मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किया सीएंडडी वेस्ट रीसाइक्लिंग प्लांट का उद्घाटन

दिल्ली के जहांगीरपुरी में देश का सबसे बड़ा सी एंड डी वेस्ट रीसाइक्लिंग प्लांट को रविवार को चालू किया गया। यह प्लांट सात एकड़ में फैला हुआ है। हर दिन दो हजार टन निर्माण व विध्वंसक मलबा रीसाइकल कर टाइल्स, ईंट व अन्य उत्पाद करने की क्षमता है। यह प्लांट आधुनिक यूरोपियन टेक्नोलॉजी की तरह बना है। प्लांट में बिल्कुल आवाज नहीं है। ट के करीब आने पर हल्की आवाज सुनाई देती है। धूल-मिट्टी भी नहीं हैं इसका उदघाटन दिल्ली सीएम अरविन्द केजरीवाल ने किया।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने मौके पर कहा कि हमारा मकसद दिल्ली को खूबसूरत बनाना है। कंस्ट्रक्शन एवं डिमोलिशन से निकले मलबे को इस प्लांट में लाकर टाइल्स, ईंट समेत अन्य उत्पाद बनाए जाएंगे, जिसका दोबारा इस्तेमाल किया जा सकेगा।  दिल्ली को मलबे से भी छुटकारा मिल जाएगा। सीएम ने मेयर डॉ शैली ओबरॉय, विधायक व एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक, नेता सदन मुकेश गोयल और निगम अधिकारियों के साथ सी एंड डी वेस्ट रिसाइक्लिंग प्लांट का निरीक्षण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *