ऋषिकेश-कर्णप्रयाग की दूरी हुई बेहद कम

चारधाम ऑलवेदर, ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल परियोजना के बाद परिवहन कनेक्टिविटी के मामले में प्रदेश सरकार एक और बड़ी परियोजना पर विचार कर रही है जिसमें योजना पर गंभीरता से विचार हो रहा है। दो सुरंगे तैयार होंगी और बदरी और केदार धाम तीर्थयात्रियों के लिए और नजदीक हो जाएंगे। यानी देहरादून से गुप्तकाशी की दूरी करीब 100 किमी कम हो जाएगी, दो महत्वाकांक्षी योजनाओं के धरातल पर उतरने से यह कमाल होगा। पिछले कई वर्षों से टिहरी जिले के घनसाली से घुत्तु सड़क मार्ग से होकर गुप्तकाशी को रोड कनेक्टिविटी से जोड़ने के लिए शासन से विचार किया है ,लोनिवि ने इस मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया है।  इस योजना पर नए सिरे मंथन शुरू हो गया है। 11 किमी की एक टनल बनाए जाने से केदारनाथ जाने की दूरी कम हो जाएगी।केदारनाथ और बदरीनाथ की दूरी भी कम हो जाएगी। उन्हें 55 किमी की दूरी कम तय करनी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *