राजोरी जिले के नारला क्षेत्र में आतंकियों के जवानों की मुठभेड़ में एक और आतंकी मारा गया बीते दूसरे दिन बुधवार को सुरक्षाबलों ने एक और पाकिस्तानी आतंकी को ढेर कर दिया था अब दो आतंकी मारे जा चुके हैं। दोनों से बड़ी मात्रा में गोला बारूद, दो एके राइफल, खाने-पीने का सामान और अन्य युद्धक सामग्री बरामद हुईं हैं।
लेकिन दुखद खबर है कि इस मुठभेड़ में सेना का एक जवान भी शहीद हुआ है। सेना की मादा लैब्राडोर केंट ने भी सर्वोच्च बलिदान दिया। बलिदारराइफल मैन रवि कुमार को स्थानीय सैन्य मुख्यालय में बुधवार को श्रद्धांजलि दी गई। वह किश्तवाड़ से थे। मादा लैब्राडोर केंट को भी श्रद्धांजलि दी गई है।
शहीद के दोस्तों का कहना था कि रवि ईमानदार और सूझबूझ वाला इंसान था।
राजोरी में बीते मंगलवार को आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद किश्तवाड़ के राइफलमैन रवि कुमार की शहाहदत की खबर से ग़म का माहौल है रावी की आगामी दिसंबर में शादी थी। घर में तैयारियां चल रही थीं। शहादत की खबर से अब हर आंख नम है। शहीद का अंतिम संस्कार बीते दिन बुधवार को नहीं हो सका। मौसम खराब होने से हेलिकॉप्टर सेवा नहीं मिल सकी । इस कारण पार्थिव शरीर गांव नहीं पहुंच पाया। इसके बाद सेना सड़क मार्ग से रवाना हुई। आज सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी। किश्तवाड़ की पंचायत त्रिगाम के गांव वसनोति कालीगढ़ निवासी रवि कुमार सेना की 63 आरआर में तैनात थे।

