हिमालय पुत्र के नाम विख्यात पद्मभूषण डॉ. अनिल जोशी ने हिमालय दिवस पर जागरुकता रैली निकाली और निकाल लोगों से हिमालय संरक्षण में भागीदारी के लिए कहा। हिमालय दिवस पर हिमालय बचाओ अभियान के अंतर्गत राजधानी के घंटाघर से शुरू हुई इस रैली में सैकड़ों पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे। रेंजर ग्राउंड से घंटाघर होते हुए रैली गांधी पार्क जा पहुंची डॉ अनिल जोशी ने कहा कि सबका हिमालय को समझने का समय आ चुका है। जो यहाँ बसे हैं, दूर हैं या फिर सैलानी। क्योकि इसने सबकी सेवा की और स्वागत किया। इसे अकेला ना छोड़ें और ना भोगने का सामान समझें ये खुद में जीवित है और हमारा भी जीवन इसी से है।उन्होंने ये भी कहा कि वह हिमालय जो आसमान को छूता था, आज टूट – टूटकर मैदानों में गिर रहा है और प्रश्न है कि हम कैसे तय करें कि हमारा मॉडल क्या हो, हिमालय को बचा पाए, वही यहां के लिए सटीक साबित होगा।जलवायु परिवर्तन के प्रभाव से हिमालय को सुरक्षित रखना हम सब की जिम्मेदारी है।
हिमालय दिवस पर निकली जागरूकता रैली,हिमालय पुत्र का आवाहन

