डूबे पांच बच्चे, चार की मौत…एक गायब

आज यूपी के बांदा जिले में पैलानी थाना क्षेत्र में दुखद हादसा हुआ है पांच बच्चे नदी में  डूब गए।  गुरगवां गांव के पास केन नदी में पांच बच्चे नहाने गए थे नहाते समयबच्चे अचानक डूबने लगे। शोर मचा लोगों ने बचाने का प्रयास भी किया। चार बच्चे निकाल लिए गए, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। एक बालक का पता नहीं चला है। जानकारी के अनुसार, गांव के पास ही रहने वाले विवेक उर्फ कन्नू पुत्र राम शरण अपने साथियों सूर्यांश, लवलेश, विजय, लक्ष्मी के साथ केन नदी में नहाने पहुंचे थे।  बहाव तेज होने पर बच्चे संभल नहीं पाए। बच्चे बचने के लिए किनारे आने की कोशिश करने लगे तभी खुद को डूबने से बचा नहीं सके।
मदद को  बच्चे चिल्लाए भी लोग भागे चार बच्चों को तो नदी से निकाल लिया गया, लेकिन एक बच्चा अभी ढूंढा नहीं जा सका है। वहीं, जो बच्चे रेस्क्यू कर निकाल लिए गए हैं, उन्हें जिला अस्पताल बांदा रेफर कर दिया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *