उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के थाना कागारौल अंतर्गत गांव गढ़ी कालिया में आज सुबह मंगलवार को लेकर हुए विवाद में सगे भाइयों में झगड़ा हुआ और वो खुनी होली पर जाकर रुकी। मामला इतना बिगड़ गया कि कुल्हाड़ी और लाठी-डंडे तक मामला पहुँच गया। दोनों पक्षों का जमकर बवाल हुआ। बड़े ने दो छोटो भाई और पिता पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। दोनों भाई की मौत हो गई, घायल पिता की हालत भी गंभीर है। राजेन्द्र सिंह मामला शांत करने का प्रयास कर रहे थे, उसी दौरान उनका बड़ा बेटा आक्रामक हो गया।
भाइयों में खूनी खेल,पिता गंभीर अस्पताल में भर्ती

