सोनेलाल जयंती कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी,कई दिग्गज नेता मौजूद

अपना दल के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल की जयंती पर आज रविवार को राजधानी लखनऊ में  इंदिरागांधी प्रतिष्ठान में कार्यक्रम में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ कई बड़ी दिग्गज नेता मौजूद रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुप्रिया पटेल ने की। इस कार्यक्रम का आयोजन अपना दल (एस) ने किया लेकिन मंच से अमित शाह और योगी सियासी सम्बोधन देंगे। इस मंच से एनडीए की एकता और मजबूती के साथ ही पिछड़ों की सियासत करने वाले लोगों के लिए बड़ा संदेश देने का  किया है। चुनाव में प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर जीत हांसिल का संकप्ल ले चुकी भाजपा  नेताओं की समारोह में मौजूदगी अहम है।लखनऊ के इंदिरा गाँधी प्रतिष्ठान में हॉल के बजाय परिसर के मैदान में बड़ा मंच सजाया गया है ।

बड़ी शख्सियत मौजूद –

आज इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी , रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले , प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.संजय निषाद, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी समेत भाजपा, अपना दल के वरिष्ठ पदाधिकारी भी कार्यक्रम मे मौजूद रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *