सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई,क्या है खुशखबरी ?

उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट तैयार  होने की ख़ुशी में प्रदेश मुखिया धामी ने प्रदेशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट करके कहा है कि ‘ प्रदेशवासियों से किए गए वादे के अनुरूप आज 30 जून को समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट तैयार हो गया और समिति ने अपना काम बखूबो पूरा किया है जल्दी ही देवभूमि उत्तराखण्ड में #UniformCivilCode लागू कर दिया जाएगा।   आज ड्राफ्ट कमेटी की सदस्य जस्टिस(रिटायर्ड) रंजना प्रसाद देसाई ने दिल्ली में इस संबंध में मीडिया से बात की। सीएम ने ये भी कहा कि मुझे आप सभी को यह बताते हुए ख़ुशी हो रही है कि उत्तराखंड के प्रस्तावित समान नागरिक संहिता का मसौदा अब पूरा हो गया है। ड्राफ्ट के साथ विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट जल्द ही मुद्रित की जाएगी और उत्तराखंड सरकार को सौंपी जाएगी। एक पखवाड़े के भीतर समिति सरकार को रिपोर्ट देगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *